नई दिल्ली। एक अंतरराष्ट्रीय संस्था की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में
हथियारों की होड पिछले पांच सालों में पिछले 27 सालों के सर्वाधिक स्तर पर
पहुंच चुकी है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के
अनुसार साल 2012 से 2016 के बीच पूरी दुनिया में खरीदे गए कुल हथियारों का
13 प्रतिशत भारत ने खरीदा। पूरी दुनिया में हथियार खरीदने के मामले में
भारत के बाद सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, चीन और अल्जीरिया का स्थान है।
[# ताना मारने पर बसाया था यह शहर] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
साल 2007 से 2011 के बीच भारत ने दुनिया के कुल हथियारों की बिक्री के 9.7
प्रतिशत हथियार खरीदे थे जो किसी भी देश द्वारा इस दौरान खरीदे गए हथियारों
से ज्यादा थे। सऊदी अरब ने साल 2012 से 2016 के बीच उसके पांच साल पहले की
तुलना में 212 प्रतिशत ज्यादा हथियारों का आयात किया। सऊदी अरब ने इस
दौरान हथियारों की कुल बिक्री का 8.2 प्रतिशत खरीदा।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope