• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्कार्पियों नहीं दी तो दुल्हन को मायके में छोडा, पंचायत करेगी फैसला

Scorpio has not left the bride at the maiden panchayat will decide - Nuh News in Hindi

नूंह। दहेज में स्कार्पियों नहीं देने पर एक युवक ने पत्नी को मायके से लाने से मना कर दिया। इस मामले को सुलझाने को लेकर बुधवार को कई दर्जन गांवों की बिरादरी पंचायत नूंह में की गई। पंचायत की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सरपंच फारूक पल्ला ने बताया कि दोनों पक्षो की बात सुनी गई है। पंचायत अपना फैसला आगामी चार मार्च को द्वबारा होने वाली पंचायत में सुनाएगी। उक्त विवाह लड़की मां की जिद के कारण नल्हड़ निवासी आलम के साथ हुआ था। क्योंकि लड़की की मां को कैंसर था। वह अपनी बेटी की शादी अपने मरने से पहले करना चाहती थी। हालांकि मां की जिद के कारण बेटी कीशादी की गई। दहेज कम मिलने पर लड़का पक्ष द्वारा बेटी के साथ विवाद करने पर मां की खुशी गम में बदल गई। वह कैंसर से कई सालों से जिंदगी की जंग लड़ रही थी। लेकिन दहेज के विवाद से तंग होकर उसकी मौत हो चुकी है। बुधवार को नूंह में हुई पंचायत तीन घंटे चलने के दौरान लड़की के पिता रफीक निवासी हैबतिका-अलवर राजस्थान व लड़का पक्ष याकूब निवासी नल्हड़ जिला नूंह की विस्तार से बात सुनी गई। पंचायत में खुल कर सामने आ गई कि लड़का पक्ष दहेज में स्कार्पियों न मिलने के कारण नाराज है। इसीलिए वह लड़की को ससुराल नल्हड़ नहीं लाना चाहता। पंचायत में बुजूर्गो ने लड़की ओर कमीयों के बारें में लड़का पक्ष से बार-बार जानना चाहा,लेकिन लड़का पक्ष पर कोई जवाब नहीं बन पाया। गौर तलब है। कि एक साल पहले हैबितका जिला अलवर का विवाह नल्हड़ गांव के आलम के साथ हुआ था। लड़की के पिता ने दहेज में 3 लाख 25 हजार रूपये नकदी व लगभग पौने दो लाख के बर्तन व अन्य सामान,सोना,चांदी व एक मोटर साईकिल दी थी। लड़की लडके के मुकाबले ज्यादा पढ़ी-लिखी बताई जा रही है। शादी होने के बाद से ही लड़का पक्ष ने लड़की के सामने दहेज कम मिलने की नाराजगी से अवगत करा दिया था। लड़की शादी के बाद से अपने मायका हैबितका में रह रही है। पंचायत की अध्यक्षता करने वाले फारूख पल्ला ने बताया कि लड़का पक्ष दहेज में स्कार्पियों गाड़ी की मांग करता नजर आ चुका है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की जानकारी बिरादरी ने ले ली है। पंचायत दहेज के कारण रिश्ता तार-तार न हो इसके लिए आगामी चार मार्च को वाई एम डी कॉलेज में पंचायत करने के बाद अपना फैसला सुनायेगी। इस पंचायत में जुबेर सरपंच पल्ला,अकबर,इसराईल रेहना,पूर्व पार्षद वली घासेड़ा,आजाद सरपंच,राजेंद्र सरपंच सौंख, लडकी पक्ष से फत्तू सरपंच ढ़ाकपुरी,दीन सरपंच सरेटा,चौ. अख्तर सीकरी,मुबीन मील खेड़ा,इसराईल सरपंच आलमपुर आदि प्रमुख सरपंचों ने भाग लिया।

[# जाट जाट का जागरण नहीं हुआ,तो 35 बिरादरी भी नहीं बचेगी]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Scorpio has not left the bride at the maiden panchayat will decide
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: scorpio has not left the bride at the maiden panchayat will decide, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved