• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरिस्का: शिकार से रोका तो कर दी वनकर्मियों पर फायरिंग

Sariska: Hunter firing in Alwar - Alwar News in Hindi

अलवर। जोधपुर में बहुचर्चित हिरण से जुड़े आर्म्स एक्ट शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान के बरी होने के कुछ ही घंटों बाद अलवर के प्रसिद्ध सरिस्का वन्य अभयारण्य में बुधवार रात शिकारियों ने दो वन्यकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। शिकारी जानवरों का शिकार कर रहे थे। रोकने पर शिकारियों ने वन्यकर्मियों पर गोली चला दी। रेंजर जगदीश वर्मा ने बताया कि वन विभाग को सूचना मिली कि आठ-दस शिकारी जंगल में घुस गए हैं। इस पर वनकर्मियों की चार टीमें वहां भेजी गईं। केवल कुमार, ओमप्रकाश व एक अन्य पटाखा के जंगल में पहुंच गए। देर रात साढ़े 12 बजे पृथ्वीपुरा-पलखड़ी गांव के पास मूवमेंट दिखाई दिया। शिकारियों को रोकने पर उन्होंने केवल कुमार और ओमप्रकाश पर फायरिंग कर दी। वन्यकर्मी इसके लिए तैयार नहीं थे और वे खुद को संभाल नहीं सके। गोली चलाने के बाद शिकारी वहां से भाग गए। ड्राइवर ने आला अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। दोनों घायल वन्यकर्मियों को रात डेढ़ बजे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना पर सीसीएफ आरएस शेखावत, डीएफओ बालाजी करी, डीएसपी सांवरमल नागौरा आदि अस्पताल पहुंचे। ओमप्रकाश की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। रात को ही मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जीवी रेड्डी ने भी अस्पताल का दौरा किया। फायरिंग में केवल कुमार वैद्य पुत्र वेदराज ब्राह्मण निवासी दादर व होमगार्ड ओमप्रकाश पुत्र कन्हैया लाल निवासी हरनेर घायल हुए। ओमप्रकाश के पैर में गोली लगी है।

[@ कुश्ती का खुद का सपना अधूरा छोड़ बेटियों को बनाया कुश्ती चैंपियन]

यह भी पढ़े

Web Title-Sariska: Hunter firing in Alwar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sariska, hunter, firing, alwar, news of alwar, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved