अजमेर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा के अजमेर दौरे पर आने पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अभिनन्दन किया गया। शहर अध्यक्ष विजय जैन, देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव महेंद्र रलावता, पूर्व संसदीय सचिव बृह्मदेव कुमावत, विधायक रामनारायण गुर्जर, पूर्व विधायक गोपाल बाहेती सहित कई कार्यकर्ताओं ने अशोक उद्यान के पास मालाओं से पायलट का स्वागत किया। इस दौरान पायलट ने सरकार को जमकर कोसा। पायलट ने बताया कि सरकार ने नोटबंदी से जनता को परेशान किया है। नोटबंदी होने के बाद राज्य सरकार की भी जिम्मेदारी होती है। जो सरकार ने पूरी नहीं की। राज्य सरकार भी अपनी तरफ से जनता को सहायता दे सकती थी। इसके लिए कांग्रेस की ओर से उदयपुर में जनवेदना सम्मेलन किया जाएगा। इसमें नोटबंदी से हुई समस्याओं को जनता के बीच रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने बाद सरकार ने सभी को बेरोजगार कर दिया, सबके धंधे छीन लिए हैं। वहीं पायलट ने कच्चे तेल के दामों में कमी के बावजूद बढ़ते पेट्रोल के दामों पर भी सवाल उठाया है। वहीं पायलट ने कहा कि यूपी में हुए कांग्रेस और सपा में गठबंधन से भाजपा बौखला गई है। उसे अपनी हार सामने दिख रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार बनाएगी। पायलट अजमेर में एमडीएस यूनिवर्सिटी छात्र संघ के उद्घाटन के लिए अजमेर पहुंचे।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope