लखनऊ। यूपी में देवरिया से दिल्ली (2500 किलोमीटर) किसान यात्रा पर निकले
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरएसएस पर निशाना साधते हुए
कहा कि आरएसएस हिंदू और मुस्लिम के नाम पर हमें अलग करना चाहता है।
राहुल
ने कहा,मोदी चुनाव आते ही विकास की बात करने लगते हैं। सरकार में रहते हुए
तीन साल बीत गए, लेकिन मोदी जी ने ऎसा कोई काम नहीं किया जिससे किसानों को
फायदा हो सके।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कहा,हमने 1 लाख 10 हजार करोड रूपये किसानों का
कर्ज माफ किया था। ये बात मोदी जी लोगों को नहीं बताते हैं। उप्र में
कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन के अंदर ही हम किसानों का कर्ज माफ
करेंगे। उनकी फसल का सही दाम दिलाएंगे।
उन्होंने कहा कि मोदी ने रेल बजट खत्म कर दिया, क्योंकि वह नहीं चाहते कि
देश के लोगों को पता चले कि रेलवे में अंदरखाने क्या चल रहा है। राहुल ने
कहा,अरूण जेटली को राजनीतिक सुझाव देना चाहता हूं कि किसान बजट अलग से
लाएं, किसान बजट में पारदर्शिता आनी चाहिए।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope