गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच की टीम ने मुरादनगर इलाके में कार्रवाई
करते हुए 4 डकैतों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह अब तक दिल्ली, एनसीआर सहित आस-पास
के कई इलाकों में 100 से भी ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने इनके
पास से अवैध हथियार भी बरामद किये हैं। [@ खास खबर Exclusive: पेपर आउट करने का ऐसा तरीका कि पुलिस भी हैरान]
पुलिस ने इन सभी बदमाशों को मुरादनगर की एक फैक्ट्री से गिरफ्तार
किया है, पकड़े गए बदमाश अबरार फुरकान, वसीम फरमान है। पुलिस ने अबरार पर 12 हजार
और फुरकान पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। इस गिरोह की एक खासियत ये भी
थी कि ये बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद घर में ही मौजूद छोटी महिला या बच्ची
को 100 रूपये का शगुन देकर जाते थे। पुलिस अभी इनके बाकी साथियों की तलाश में जुटी
है।
अगले सप्ताह पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope