भरतपुर। राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलॉइज यूनियन की ओर से गुरुवार को अनाह गेट स्थित एक मैरिज होम में आयोजित संभागीय अधिवेशन में सरकार की ओर से लागू की जा रही श्रमिक नीतियों का विरोध किया। [# लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके ] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
कामरेड अनूप सिंह की अध्यक्षता में हुए अधिवेशन में केन्द्र व राज्य सरकार को श्रमिक विरोधी बताया। साथ ही संगठन को मजबूती देने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार लोकपरिवहन बसों के माध्यम से रोडवेज को खत्म करना चाहती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बस सेवा पर मध्यप्रदेश की तरह माफिया राज हो जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एम.एल. यादव ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार श्रमिक हितों की उपेक्षा कर रही है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है, जो श्रमिक व कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ है। एटक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को बचाने के लिए आन्दोलन करेगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव राजेन्द्र सिंह सोलंकी, हरिओम चुग आदि ने भी विचार रखे।
अधिवेशन में कार्यकारिणी का भी चुनाव किया गया।
शाखा सचिव कप्तान सिंह चाहर के अनुसार संभागीय अध्यक्ष दौलत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव संजय चैधरी चुने गए। इसके अलावा भरतपुर आगार अध्यक्ष नाहर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, सचिव कप्तान सिंह चाहर तथा लोहागढ़ आगार अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह फौजदार, कार्यकारी अध्यक्ष महावीर सिंह व चन्द्रपाल सिंह सचिव चुने गए।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope