नई दिल्ली। दिल्ली
में 15 दिनों के ऑड-ईवन फॉर्मूले को मिले समर्थन से उत्साहित दिल्ली सरकार
एक बार फिर इसे अमल में लाने वाली है। सूबे के मुख्यमंत्री अरविंद
केजरीवाल ने घोषणा की है कि 15 अप्रैल से दिल्ली में इसे फिर लागू किया
जाएगा। दो पहिया वाहन इसके दायरे से बाहर रहेंगे...
केजरीवाल ने कहा है कि 81 प्रतिशत लोगों ने सर्वे में कहा है कि वह दिल्ली
में इस प्रकार का सिस्टम फिर चाहते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों से तमाम
मुद्दों पर राय ली गई थी। लोगों की मांग थी कि यह फॉर्मूला स्कूली परीक्षा
के बाद से लागू किया जाए। इसलिए ऐसा किया जा रहा है।
सीएम ने कहा, इसे हर महीने 15 दिन लागू करने पर विचार चल रहा है। दो पहिया वाहन इसके दायरे से बाहर रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसको परमानेंट लागू तब तक नहीं कर सकते जब तक पब्लिक
ट्रांसपोर्ट ठीक ना हो जाए। केजरीवाल ने बताया कि 276 में से 275 मोहल्ला
सभा ने कहा है कि ऑड-ईवन होना चाहिए।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope