धौलपुर। सरकार में जिले से मिली जिम्मेदारी का पदग्रहण करने के बाद धौलपुर पहुंचे पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बघेल का शनिवार को भाजपाइयों ने स्थानीय संधू पैलेस में सम्मान किया। जिला प्रमुख डॉ. धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक जसवंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी सहित भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बघेल का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपाइयों को संबोधित करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन सिंह ने कहा कि पशु पालकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनके विकास के लिए सभी मिलकर काम करेंगे और प्रदेश में पशुधन के क्षेत्र में नई क्रांति लाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री डॉ. रवूंद्र श्रोतिय, उपाध्यक्ष जयवीर पोसवाल, महेश कुशवाह, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामहेत कुशवाह, नवीन तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान
अगले सप्ताह पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope