अमृतसर। पाकिस्तान ने आज करीब 220 मछुआरों को आज रिहा कर दिया। पाकिस्तान के
कराची की मलीर जेल से रिहा होने के बाद अपनी सरजमीं पर पांव रखते ही सभी
मछुआरों ने सबसे पहले भारतीय जमीन को चूम कर भारत मां का नमन किया।
उन्होंने कहा कि वे करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मछली पकड़ते हुए गलती से
पाकिस्तानी सीमा में चले गए थे। समुद्र में तो सीमा का कोई पता नहीं चल
पाता। इसी बीच उन्हें पाक रेंजरों ने काबू कर लिया और पाकिस्तान ले गए।
जहां उन्हें कैद हो गई। उक्त सभी ने मांग की है कि दोनों सरकारों को
मछुआरों को काबू करने के तुरंत बाद रिहा कर देना चाहिए। क्योंकि मछुआरे तो
सिर्फ रोजगार के लिए ही समुद्र में जाते हैं। इसके साथ ही इनका कहना है की
पाक और भारत की जेल; में बंद कैदी जिनकी सजा पूरी हो चुकी है उन्हें तुरंत
सरकारों को रिहा कर देना चाहिए ऐसा करने से दोनों देशो के रिश्तो में
भी सुधार आएगा।
[@ Exclusive: नोटबंदी: कालाधन, भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएम मोदी की आखिरी जंग]
सीमा हैदर-सचिन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट ने जेवर थाने से मांगी रिपोर्ट
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope