कोटा। शहर के विज्ञान नगर थाना ईलाके में एक कोचिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें युवक ने छात्रा के साथ फेसबुक पर दोस्ती की ओर शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी पुलिस को लगने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया की कलकत्ता निवासी पीडि़त कोचिंग छात्रा कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रही है। जिसकी फेसबुक पर उदयपुर निवासी कृष्णवीर से दोस्ती हो गई। आरोपी कृष्णवीर उदयपुर में पेशे से इंजीनियर है। वहीं ये दोस्ती कुछ दिनों बाद प्यार में बदल गई। इस दौरान आरोपी युवक ने पीडि़ता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी युवक ने कोटा ओर जयपुर में पीडिता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पीडिता के गर्भवती होने की बात सामने आने पर युवक से शादी की बात कही। लेकिन युवक ने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है ओर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope