गुरूग्राम। हरियाणा के वन एवं लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने वन मंडल गुरूग्राम के गांव रायसीना में भूजल स्तर को बढ़ाने एवं रिचार्ज हेतू एक बांध के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस बांध के निर्माण उपरांत लगभग 10 करोड़ लीटर वर्षा जल का संग्रहण किया जाएगा। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वन मंत्री ने कहा कि गुरूग्राम में गिरता जल स्तर भविष्य के लिए चिंता का विषय है। जल है तो कल है , लेकिन बढ़ते व्यापारिकरण के कारण हम इसके महत्व को भुलते जा रहे है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र की औसत वर्षा लगभग 550 मिली मीटर दर्ज की गई है। इसी कारण यहां पर बांध बनाने का कार्य किया जाएगा ताकि, अरावली वन क्षेत्र की लगभग 100 हैक्टेयर भूमि के वर्षा जल का संग्रहण किया जा सके। यह बांध पूरी तरह से कंक्रीट का बनाया जाएगा और यह बांध 6 मीटर ऊंचा बनाया जाना प्रस्तावित है। गिरते जल स्तर को बढ़ाने के साथ साथ यहां के जंगली जीव जन्तुओं को पीने का पानी वर्ष भर मिलेगा। जल स्तर को बढ़ाने के लिए ही इस बांध का निर्माण करवाया जाएगा।
यह भी पढ़े :ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने
यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope