फगवाड़ा। महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर रानी सोढी ने रविवार को किसानों की समस्याएं सुनी। वे विधानसभा हलका फगवाड़ा सीट से टिकट की प्रबल दावेदार भी है। उन्होंने पांछटा गांव स्थित अनाज मंडी में धान की खरीद का जायजा लिया और किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने फसल की अदायगी समय पर नहीं होने के साथ अन्य सुविधाओं और बारदानों की कमी का भी आरोप लगाया। सोढी ने कहा कि पंजाब के किसान पहले ही बादल सरकार की किसान विरोधी नीतियों के शिकार हैं। अब धान की लिफ्टिंग न होने से किसान और भी परेशान हो गए हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव और हलका इंचार्ज बलवीर राजा सोढी, केप्टन हरिवन्द्र सिंह, मलकीयत सिंह, सुहेल सिंह, निर्मल सिंह, विनोद कुमार, सरवण सिंह, गुरदयाल सोंधी, तजिन्द्र बावा, बिल्ला बोहानी, सूबेदार किशन सिंह और बिमला सोढी भी मौजूद रहे।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope