• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मोदी जी,रिश्ते बोलने से नहीं,निभाने से बनते हैं: राहुल

अमेठी। अमेठी और रायबरेली की सीटों के लिए चुनाव प्रचार करने राहुल और प्रियंका रायबरेली पहुंचे। पहले प्रियंका गांधी के इस कार्यक्रम में आने का असमंजस था। रायबरेली में हो रही इस रैली में गठबंधन के दोनों दलों के नेता मौजूद रहे।

प्र‌ियंका गांधी ने शुक्रवार को राहुल गांधी के साथ चुनाव मैदान पर उतरकर कयासों पर व‌िराम द‌िया। चर्चा यह भी है कि केंद्रीय मंत्री और लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल के खिलाफ लड़ने वाली स्मृति ईरानी के प्रियंका पर किए गए सियासी हमले भी इस फैसले की एक वजह हैं। स्मृति ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के चुनावी मंचों से कहा था कि प्रियंका चुनाव प्रचार के लिए बाहर नहीं निकल रही हैं।

राहुल ने कहा, आप अपने कैबिनेट में जाइए, मीटिंग कर‌िए आप तो 15 मिनट में ही कर्जा माफ कर सकते हो। किस प्रकार की सौदेबाजी कर रहे हैं? बिहार में भी मोदी ने ऐसा ही कहा था कि बिहार में सरकार बनते ही स्पेशल पैकेज मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जहां भी जाते हैं कुछ न कुछ वादा करके आ जाते हैं। लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने शाहरुख खान की ‌फ‌िल्म द‌िलवाले दुल्ह‌िनयां ले जाएंगे की तरह वादा क‌िया था क‌ि अच्छे द‌िन आएंगे।


[# यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul and Priyanka Campaigning in Rae Bareli for Amethi and RaeBareli seats
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, priyanka gandhi vadra, campaigning, rae bareli, amethi, raebareli seats , modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, amethi news, amethi news in hindi, real time amethi city news, real time news, amethi news khas khabar, amethi news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved