रोहतक। देश प्रेम को कई तरीके से प्रदर्शित किया जा सकता है, इसलिए प्रदेश की जनता से अपील है कि वे दिपावली पर स्वदेशी चीजें खरीदकर चीन को जवाब दें। यह कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का। वे सोमवार को कैनाल रेस्ट हाउस में पहुंचे हुए थे। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में मण्डल स्तर पर मोर्चे बना कर भाजपा के संगठन को मजबूत किया जाएगा। बराला का कहना है कि जिस तरह से चीन का भारत के प्रति रवैया रहता है, उसे जवाब मिलना चाहिए। जनता के पास देशप्रेम के लिए बहुत से साधन होते हैं। इसलिए वे प्रदेश की जनता से अपील करते हैं कि दिपावली पर जनता अपनी स्वदेशी वस्तुएं खरीदकर चीन को जवाब दें। यह चीन को तो जवाब तो होगा ही, साथ ही अपने कारीगरों की आर्थिक स्थिती भी मजबूत होगी।
मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा व बसपा ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: बोले- हमारे यहां बच्चा पैदा होता है तो आई भी बोलता है AI भी बोलता है
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope