गोंडा। केन्द्रीय
मंत्री कलराज
मिश्र ने
एक चुनावी
सभा को
सम्बोधित करते
हुये सपा
सरकार पर
तीखा हमला
किया। उन्होंने
कहा कि
अखिलेश सरकार
में बहू-बेटियों
के साथ
बलात्कार की
अनगिनत घटनाएं
हुई हैं।
इन पर
गंभीर होने
के बजाय
उन्हें राजनीतिक
बता कर
अखिलेश सरकार
ने ऐसा
कृत्य करने
वालों का
मनोबल बढ़ाया
है। इस
चुनाव में
प्रदेश की
जनता सपा
सरकार को
सबक सिखाएगी।
जिले के
नवाबगंज बाजार
में श्री
गांधी विद्यालय
इण्टर कालेज
के मैदान
में मनकापुर
सुरक्षित विधानसभा
से भाजपा
प्रत्याशी रमापति
शास्त्री के
पक्ष में
आयोजित सभा
को सम्बोधित
करते हुए
उन्होंने कहा
की प्रदेश
में भाजपा
की सरकार
आने पर
विशेष पुलिस
दस्ते का
गठन किया
जायेगा। किसानों
की बदहाली
की चर्चा
करते हुए
उन्होंने कहा
की मोदी
सरकार ने
6 हजार करोड़
रुपये गन्ना
किसानों के
भुगतान के
लिए दिया।
इसके बाद
भी प्रदेश
सरकार ने
भुगतान में
उदासीनता बरती।
यही नहीं
आपदा राहत
में भी
चार हजार
करोड़ रुपये
की धनराशि
मुहैया करायी
गयी ताकि
किसान अपने
फसल क्षति
का उचित
मुआवजा पा
सकें।
उन्होंने कहा
कि अखिलेश
सरकार ने
पीड़ित किसानों
को सौ
और पचास
रुपये के
चेक बांट
कर उनका
माखौल उड़ाया।
प्रधानमंत्री द्वारा
शुरू की
गयी फसल
बीमा योजना
को लागू
किये जाने
में भी
सपा सरकार
हीलाहवाली करती
रही।
बसपा पर
निशाना साधते
हुये कलराज
मिश्र ने
मायावती को
भ्रष्टाचार की
जननी करार
दिया। उन्होंने
राम जन्मभूमि
आन्दोलन में
गोंडा के
योगदान की
याद दिलाते
हुए मन्दिर
निर्माण कराये
जाने की
बात भी
कही। इस
मौके पर
सांसद कीर्तिवर्धन
सिंह राजा
भैया सांसद
गजेन्द्र सिहं डा महेन्द्र
सिंह जिलाध्यक्ष
पीयूष मिश्रा तरबगंज प्रत्याशी
प्रेम नरायन
पाण्डेय अकबाल
बहादुर तिवारी डॉ दिनेश
वशिष्ठ अम्बरीष
सिंह विनोद
सिंह और
भगौती सिंह
भी इस
मौके पर
मौजूद रहे। [# उप्र चुनाव: राजनीति के दंगल में जनता की चौखट पर राजघराने] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope