झांसी। समाजवादी पार्टी के नेताओं को उम्मीद है कि प्रियंका गांधी और डिम्पल यादव एक साथ चुनाव प्रचार मैदान में उतरेंगी तो लोगों का जन सैलाब उमड़ेगा और लोग सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बना देंगे।
झाँसी के गरौठा विधान सभा सीट से विधायक और सपा प्रत्याशी दीप नारायण सिंह ने कहा कि दोनों ही नेताओं को लेकर जनता में आकर्षण है। दोनों नेता हमेशा जनता के बीच रहते हैं।
सपा विधायक दीप नारायण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में संकेत दिये कि बहुत जल्द गठबंधन की तस्वीर जनता के सामने होगी। उन्होंने कहा कि डिम्पल यादव मुख्यमंत्री की पत्नी होने के बावजूद बहुत सादगी से रहती हैं और लोगों से उनका गहरा जुड़ाव है। प्रियंका गांधी ऐसा चेहरा है जिनके परिवार ने देश के लिये अपनी क़ुरबानी दी है।
समाजवादी पार्टी में चल रहे विवाद के बाद अखिलेश यादव गुट को साइकिल चुनाव चिह्न मिलने को सपा विधायक ने न्याय की जीत बताया। दीप नारायण ने कहा कि 95 प्रतिशत लोग अखिलेश यादव के साथ थे। विधायक ने कहा कि मुलायम सिंह यादव समाजवादियों के प्रेरणास्रोत हैं और पार्टी को उम्मीद है कि वे अपनी नाराजगी दूर कर पार्टी के लिये प्रचार करेंगे।
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope