इटानगर। अरूणाचल प्रदेश में एक बार फिर से सियासी संकट आ गया है। अरूणाचल में सत्तारूढ दल पीपल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल प्रदेश ने कल रात सीएम पेमा खांडू को पार्टी से निकाल दिया। पेमा खांड के साथ उप मुख्यमंत्री चोवना मेन और 5 अन्य विधायकों को भी पार्टी से अस्थायी तौर पर निष्कासित कर दिया गया। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सस्पेंड होने वाले विधायकों में जेंबी टाशी, सीटी मेन, पीडी सोना, जिंगनू नामचोम और कामलुंग मोसांग शामिल हैं। [@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]
इस बीच अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमिटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष पाडी रिचो ने पार्टी के सदस्यों से कहा है कि वे राज्य में मध्यावधि चुनावों के लिए तैयार रहें। रिचो ने कहा कि हमारी पार्टी आम लोगों के बीच जाने की योजना बना रही है। लोगों से मिली राय के मुताबिक हमारे कार्यकर्ता ब्लॉक और जिला स्तर पर लोगों से बात करेंगे। इस तरह हम नोटबंदी के खिलाफ जनांदोलन छेड़ेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से किसी भी तरीके के सियासी बदलाव के लिए तैयार रहने को कहा।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope