लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नवरात्रिए दुर्गा पूजाए दशहरा एवं मोहर्रम जैसे त्योहारों तथा देश एवं प्रदेश में वर्तमान संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं मेलों आदि पर विशेष निगाह रखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त प्रबन्ध किए जाएं। यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री वर्तमान संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों से आवश्यक फीडबैक प्राप्त करने एवं प्रदेश की कानून.व्यवस्था की अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में उच्चस्तरीय बैठक कर रहे थे।
उन्होंने खुफिया तंत्र को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे सम्बन्धित सभी संस्थाओं में आपसी समन्वय बनाते हुए पूरे प्रदेश में सतर्कता बरती जाए। साथ हीए महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर पैनी निगाह रखने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर भी ध्यान दिया जाए और समय रहते ऐसे तत्वों के खिलाफ विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्कूलों में भर्ती अनियमितताओं की CBI जांच के आदेश को रखा बरकरार
Daily Horoscope