सीकर। खराब सर्विस रिकॉर्ड के चलते पुलिस मुख्यालय जयपुर ने एक पुलिस निरीक्षक और आठ कांंस्टेबलों को वीआरएस दे दिया है। नीमकाथाना सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह भाटी को गुरुवार को रिलीव कर दिया गया है। पीएचक्यू के अनुसार इन सभी का सर्विस रिकॉर्ड खराब था। सीआई सुरेन्द्र सिंह गत वर्षों में एक बार डेढ़ साल तक और एक बार छह माह तक लगातार सेवा से अनुपस्थित रहे थे। सदर थाने में पिछले छह माह से थे। भाटी की अभी करीब तीन साल की नौकरी बाकी थी। जिले के आठ कांस्टेबलों को भी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने, लगातार लंबे समय तक अनुपस्थित रहने सहित अन्य मामलों के चलते अनिवार्य सेवा निवृति दी गई है। इनमें नीमकाथाना सर्किल के पाटना थाना के कांस्टेबल गोपाल मीना, चालानी गार्ड कैलाश मीना, दो कांस्टेबल पुलिस लाइन से और चार अन्य जिले के अन्य थानों में कार्यरत थे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope