कैथल। लिफ्ट देने के बहाने महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघा कर जेवरात चुराने वाले अंतरराज्जीय गिरोह की एक महिला सदस्या को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला से पुलिस ने चोरी की सोने की चैन व 25 हजार रुपए की नगदी बरामद की है। गिरोह की 2 अन्य महिलाओं व एक पुरुष आरोपी की पहचान भी पुलिस ने की है। जिनकी तलाश की जा रही है। शातिर आरोपियों द्वारा एक ही दिन में दो वारदातों को अंजाम दिया गया था। आरोपी महिला गुरुवार को अदालत के आदेशानुसार 13 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजी गई है। आरोपी महिला का नाम प्रीतकौर है जो कि पंजाब की रहने वाली है।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope