ब्रासिलिया। ब्राजील में भ्रष्टाचार के सबसे बड़े मामले की जांच कर रहे न्यायाधीश की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। विमान दुर्घटना गुरुवार को रियो डी जेनेरियो के समुद्र तट पर हुई। सीएनएन की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के दमकल कर्मियों ने बताया कि न्यायधीश तेओरी जवास्की का शव तटीय शहर पाराटी के पास विमान के मलबे से मिला। [@ EXCLUSIVE: क्या धरतीपुत्र की पकड़ अपने ही शिष्यों पर कमजोर पड़ गई है ?]
हॉकर बीचक्रॉफ्ट में जवास्की के साथ तीन अन्य लोग भी सवार थे। दुर्घटना स्थल पर दो अन्य शव भी मिले हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। 68 वर्षीय न्यायधीश की मौत की पुष्टि उनके बेटे फ्रांसिस्को प्रेह्न जवास्की ने फेसबुक के जरिए की।
फ्रांसिस्को ने लिखा, प्यारे मित्रों, मुझे अभी सूचना मिली है कि मेरे पिता गुजर गए हैं। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। तेओरी का विमान साओ पाउलो के कांपो जी मारटे हवाईअड्डे से दोपहर 1 बजे उडा था। उडान के एक घंटे के भीतर यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
द गार्डियन के अनुसार, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच की जा रही है। नौसेना के जहाज, नौकाएं और सेना व अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने क्षेत्र में जांच और बाकी मलबे की खोज शुरू कर दी है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope