चमकौर
साहिब। आज शाम चमकौर साहिब से कांग्रेस पार्टी के
उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने पेपर दाखिल किये। उनके साथ पंजाब
कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हुए। इससे पहले चन्नी ने
एक विशाल जनसभा की। जिसमे कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी ने
संबोधित किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए लंबी को उनकी
कर्मभूमि बताया है, जहां पर वह बीत दस सालों के दौरान पंजाब के लोगों के
ऊपर किए गए अत्याचारों के बदले में बादलों को सबक सिखाएंगे।
उन्होंने सोमवार को कहा कि वह धार्मिक बेअदबियों के सभी केसों की गहराई से
जांच करवाएंगे और दोषी पाए जाने पर बादलों को सजा देंगे। चमकौर साहिब में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए, जो यहां अपने
चुनाव प्रचार के दूसरे दिन की शुरूआत करने से पहले एतिहासिक गुरुद्वारा
साहिब में आर्शीवाद लेने पहुंचे थे, कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि पटियाला
उनकी जन्मभूमि है और इसमें उनकी भावनात्मक जड़ें हैं। इसी तरह, उन्होंने
लंबी को अपनी कर्मभूमि के रूप में चुना है, क्योंकि बादलों को उनके सभी
अपराधों व गुनाहों के बदले में सबक सिखाने के लिए पंजाब के लोगों के प्रति
वचनबद्ध हैं। कांग्रेस हाई कमान ने जो टिकटें बांटी हैं अब उसको बदला नही
जाएगा।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope