कैथल। गीता ऐसा पवित्र ग्रंथ है। जिसकी रचना युद्ध के क्षेत्र में हुई है। ये ऐसा ग्रंथ है। जो भावी पीढ़ी को अच्छे संस्कार और कर्म का संदेश देने वाला ग्रंथ है। जिसके अध्ययन से व्यक्ति को कर्म का संदेश मिलता है। ये कहना है हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का। इसलिए प्रदेश सरकार ने गीता जयंती महोत्सव को धर्म क्षेत्र कुरूक्षेत्र तक सीमित न रखकर प्रदेश के हर कोने के साथ साथ विश्वस्तर पर हर्षोल्लास से मनाने का फैसला किया है। बेदी स्थानीय भाई उदयसिंह किला परिसर में मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डालकर जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव के मौके पर सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का नारियल तोड़कर उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गीता अतीत, वर्तमान और भविष्य का संदेश है। इस ग्रंथ के हर अध्याय में व्यक्ति को नए ज्ञान का अहसास होता है। प्रदेश सरकार ने गीता के प्रचार-प्रसार के लिए न केवल देश, बल्कि विदेशों में भी जन-जन तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पीर पैगम्बरों और ऋषि मुनियों की भूमि है। जहां समय-समय पर ऐसी महान विभुतियों ने जन्म लिया, जिन्होंने समस्त मानवता और समाज को नई दिशा दी। इस मौके पर विधायक कुलवंत बाजीगर, उपायुक्त संजय जून, अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम मंदीप कौर और सुरेंद्र पाल, राव सुरेंद्र, अरूण सराफ, श्याम सुंदर बंसल और दिनेश पाठक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह
पशुपति नाथ पारस ने दिया कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा, NDA में एक भी सीट न मिलने से थे नाराज
भजनलाल सरकार ने अखबारों को एक महीने में दे दिए 25 करोड़ से अधिक के विज्ञापन, यहां देखें सूची
अमित शाह से मिलने पहुंचे राज ठाकरे, NDA में मनसे का शामिल होना तय
Daily Horoscope