मैनपुरी सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज सदर बाजार की है। यहां मतदान शांतिपूर्वक चल रहा था। तीन बजे के आसपास तीन-चार लड़के मतदान केन्द्र लूटने के उद्देश्य से आए। उन्होंने आते ही तमंचे निकाले और फायरिंग शुरू कर दी। धांय-धांय की आवाज सुनकर वोटिंग के लिए लाइन में लगे वोटर घबरा गए। अनहोनी की आशंका से वे मतदान केन्द्र से बाहर आ गए। मतदान टोलियां भी दहशत में आ गईं [# ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर तैनात अर्धसैनिक बलों के जवान हरकत में आए। वे मतदान केन्द्र के अंदर थे। फायरिंग मतदान केन्द्र के बाहर से हुई थी। उन्होंने जब तक हथियार घुमाए, तब तक फायरिंग करने वाले लड़के भागने में कामयाब हो गए। इस घटनाक्रम के बीच मतदान रुक गया। किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच भी कुछ लोग हथियार के साथ मतदान केन्द्र तक कैसे आ गए।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope