चूरू। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ शुक्रवार को चूरू दौरे पर रहे। इस दौरान चिकित्सा मंत्री ने जिला मुख्यालय के राजकीय डीबी अस्पताल परिसर में पंचकर्म चिकित्सा केन्द्र का विधिवत लोकार्पण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान भगवान धनवन्तरी की पूजा अर्चना की। इस मौके पर बताया गया कि पंचकर्म के माध्यम से लम्बे समय से चली आ रही कई बीमारियों का सफल उपचार संभव है। इसमें विभिन्न पद्धतियों का प्रयोग कर रोग को जड़ से समाप्त किया जा सकता है और इसका शरीर पर साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। पंचकर्म केन्द्र के निर्माण कार्य पर करीब 42 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में पंचकर्म केन्द्र का शुरू होना आयुर्वेद में स्वर्णिमकाल है। पंचकर्म की पद्धति को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल रही है। इस पद्धति से असाध्य रोगों का इलाज भी सम्भव है। पंचकर्म केन्द्र लम्बे समय से चूरू जिले की मांग थी जो आज पूरी हुई है।
यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं
क़दम ? आप भी पढ़ें
यह भी पढ़े :आखिर अचानक क्यों बदनाम हो गई यह गली
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope