फैजाबाद। यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को पीएसी के जवानों ने रूट मार्च किया। जिला प्रशासन की ओर से यह रूट मार्च इसलिए कराया गया कि चुनाव में कोई गड़बड़ी कर अमन चैन में दखल न डाले। शासन पुलिस प्रशासन वोटरों के साथ है। लोग भय मुक्त होकर वोट कर सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए यह मार्च निकाला जाता है। [@ शख्स ने घर में देवी की परछाई देखने का किया दावा, पूजा-अर्चना का दौर शुरू]
जिला प्रशासन और पुलिस की यहां असामाजिक अवांछनीय तत्वों पर पैनी नजर है। खासतौर पर रामजनभूमि विवादित परिसर व यलोजोन, रेड जोन के इर्द गिर्द रहने वाले वाशिंदों पर पुलिस की सतर्क निगाह है। पीएसी का यह रुट मार्च थाना राम जन्मभूमि के थानाध्यक्ष दिनेश्वर पाण्डेय, कटरा चौकी इंचार्ज अंजनेश सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। मुस्लिम एरिया में भी सुरक्षा के मद्दे नजर पीएसी के जवानों ने रुट मार्च किया।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope