• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा विपक्षी पार्टियों को जानबूझकर बदनाम कर रही है - गहलोत

Opposition BJP has deliberately discredit - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौडग़ढ़। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा हैं। गहलोत ने कहा कि देश में आजादी के बाद सेनाओं ने जब जब भी अपना पराक्रम दिखाया हैं, उस समय तो भाजपा और उनके नेताओं के मुंह पर ताले लगे हुए थे, लेकिन चुनाव को देखते हुए भाजपा ने सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति कर रही हैं। सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक को गौरवमयी बताते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी स्वागत किया हैं । सेना द्वारा किया गया सर्जिकल स्ट्राइक पर कोई सवाल नहीं कर रहा हैं बल्कि भाजपा स्वयं इश्यू बनाकर खुद सवाल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी पार्टियों को जानबूझकर बदनाम कर रही हैं। उन्होंने वसुंधरा राजे सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा की यह सरकार इतना बड़ा बहुमत लेकर भी काई जनहित के कार्यो को नहीं करवा पाई। सरकार में नीचे से ऊपर तक पैसे दिये बीना कम नहीं होता हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था भी ठप हो चूकि हैं।
अशोक गहलोत शनिवार को चित्तौडग़ढ़ के दौरे पर थे। चित्तौडग़ढ़ पहुंचने पर गहलोत का सर्किट हाउस में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। गहलोत का काफिला जब सर्किट हाउस से निकला तो लोगों ने जगह-जगह गहलोत का पुष्प के साथ स्वागत किया। गहलोत के चित्तौडग़ढ़ से पाटनीया गांव में जाने के दौरान रास्ते ने कई जगह स्वागत किया गया। पाटनिया गांव में गहलोत ने जनसभा को संबोधित भी संबोधित किया हैं। इस अवसर पर चित्तौडग़ढ़ के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, कपासन के पूर्व विधायक शंकर लाल बैरवा, बेगूं के पूर्व विधायक घनश्याम जैन सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



यह भी पढ़े :पंजाब के एक हजार कॉलेजों में बंद का पहला दिन सफल

यह भी पढ़े :तेजस्वी यादव को 44 हजार लड़कियों ने भेजा शादी का प्रपोजल

यह भी पढ़े

Web Title-Opposition BJP has deliberately discredit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: opposition, bjp, deliberately, discredit, chitoorgarh, rajasthan hindi newe , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved