• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेसहारा लोगों के लिए खोले गए रैनबसेरे बंद

Opened for destitute people off Ranbssere - Nuh News in Hindi

नूंह। जिले में रैन बसेरों की हालत नाजुक है। कड़ाके की ठंड में बेसहारा लोग सड़कों पर रात गुजार कर अपना टाईम पास कर रहे है। अधिकांश लोगों को रैनबसेरों की जानकारी न होने से बेसहारा लोग ठंड में इधर से उधर भाग कर अलाव के सहारे सर्दी से जंग लड़ रहे है। जिला प्रशासन का सर्द मौसम में गरीबों के लिए बनाएं गए रैनबसेरों पर कोई ध्यान नहीं है। चार वर्ष पूर्व सरकार के आदेश पर नूंह जिले में गरीब बेसहारा लोगों के लिए सर्दी से बचाने के लिए रात गुजारने के लिए जिला रेडक्रॉस सोसाईटी की ओर से जिला मुख्यालय सहित हर खंड में कुल 6 रैनबसेरे बनाएं गए थे। इसके बाद रैनबसेरों की ओर प्रशासनिक स्तर पर ध्यान नहीं दिया गया। सभी खंडों में बेसहारा लोगों के लिए खोले गए रैनबसेरे बंद हो चुके है। जिला मुख्यालय पर खानापूर्ति करने के लिए जिला रेडक्रॉस भवन एंव नए बस अडडे पर कुल दो रैनबसेरे चल रहे है। जिनकी आम आदमी को जानकारी नहीं है।
जिले में बेसहारा लोग पूरी रात कड़ाके ठंड में रात गुजार रहे है। रात में बेसहारा लोगों की संख्या पर नजर डाली जाए तो सेंकड़ों में नजर आएगी,जिनकों रैनबसेरों की अतिआवश्यकता है। इनके साथ छोटे मासूमों का कड़ाके ठंड में बुरा हाल है। लेकिन जिला प्रशासन का बेसहारा लोगों को रात गुजारने के लिए बनाएं गए रैनबसेरों पर ध्यान कम है। यही कारण है। कि रैनबसेरों को कागजों मं चला कर खानापूर्ति की जा रही है। जिले में सड़क पर रात गुजारने वाले रामसिंह, सावित्री, नसरूल्लाह, चरण सिंह, चरण सिंह आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि हर जिले में सर्दी के मौसम में लोगों की जान बचाने के लिए जिला प्रशासन रैनबसेरों पर विशेष ध्यान देकर खाने-पीने से लेकर हैल्थ सुविधाओं का विशेष प्रबंध कर रहा है। तथा हर मुख्य स्थान पर रैनबसेरों के संर्पक व स्थान के नाम के बोर्ड लगाएं हुए है। जिससे गरीब बेसहारा लोगों को सर्द मौसम में रात गुजारने के लिए असानी से सुविधा प्रदान की जा सके। लेकिन नूंह जिले में रैनबसेरों का किसी को आज तक पता नहीं है। कि रैनबसेरा कंहा बनाएं गए है। इस संबंध में जिला रेडक्रॉस सोसाईटी के उप सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि रेडक्रॉस सोसाईटी कार्यालय व नए बस अडडे पर रैनबसेरा बनाएं गए है। किसी बेसहारा ने आज तक रात गुजारने के लिए जिला रेडक्रास सोसाइटी से संर्पक नहीं किया है।

[@ सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Opened for destitute people off Ranbssere
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: opened for destitute people off ranbssere in nuh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved