• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोटबंदी: कालाधन धीरे धीरे बाहर आ रहा है, नहर में बह रहे थे लाखों रुपए...

note were flowing into river like this - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। देश में नोटबंदी के बाद कालाधन धीरे धीरे बाहर आ रहा है। बंद हो चुके नोटों को कोई इसे जला रहा है तो कोई इसे नदी में बहा रहा है। ऐसा कही एक मामला हल्‍द्वानी के कालाढूंगी क्षेत्र में भी सामने आया है। यहां नहर में एक हजार और पांच सौ रुपये के कई पुराने नोट बहते मिले। इन्‍हें लेने के लिए लोग नहर में उतर आए। काठगोदाम से लामचोड़ जाने वाली नहर में 500 और 1000 के पुराने नोट बहकर आने लगे। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। करीब दो किमी के दायरे में सैंकड़ों लोग नहर में उतरकर नोट ढूढ़ने लगे। वहीं कई लोगों को 500 से लेकर दो लाख तक के 500 और 1000 के नोट मिले हैं। काठघरिया चोराहे से लेकर चौपला तक लोगों की भीड़ जुटी रही। इनसे जाम भी लग गया। एलआइयू, पुलिस और स्पेशल ब्रांच भी मौके पर पहुंच गई। नोटों के मिलने का सिलसिला जारी है। करीब छह बजे काठघरिया चौराहे पर रहने वाले कुछ मजदूरों ने नोट बहकर आते देखा। मजदूर परिवार के साथ नहर में घुस गए। कुछ ही देर में पूरे इलाके में नोट बहकर आने की खबर उड़ गई। चौपला से लेकर काठघरिया तक लोग नहर मे घुसकर नोट ढूढ़ने लगे। इससे प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गई। कई लोगों को नोट मिलते गए तो नहर में घुसने वाले भी बढ़ते चले गए। नोट किसने और कहां डाले अभी तक पता नहीं चल पाया है।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

यह भी पढ़े

Web Title-note were flowing into river like this
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: note were flowing into river like this, 500-1000 rupees note in river, national news in hindi, international news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved