भिवानी। नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एसवाईएल को लेकर कांग्रेस के नेता खुद सोनिया गांधी को हरियाणा की हकिकत से अवगत नहीं करवा सकते तो वो खुद उनके साथ चलकर हरियाणा के हित के लिए सोनिया गांधी को समझाने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होने एसवाईएल का निर्माण ना होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गिय चौ. बंसीलाल को सबसे बड़ा दोषी बताया है। अभय ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस को नसबंदी और बंसीलाल को शराब बंदी ने सत्ता से दूर किया उसी प्रकार भाजपा को नोटबंदी सत्ता से दूर करेगी। चौटाला ने शनिवार को बवानीखेड़ा क्षेत्र में दर्जनभर गांवों में एसवाईएल को लेकर शुरु किए गए जल-युद्ध के तहत जनसभाएं की। अभय चौटाला ने शनिवार को मित्ताथल गांव से अपना अभियान शुरु किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सालों बाद एसवाईएल को लेकर हरियाणा के हक का ये फैसला आया है। अब पानी नहीं ले पाए तो फिर कभी नहीं मिलेगा। इसलिए केंद्र सरकार ने कोई पहल नहीं कि तो इनेलो खुद 23 फरवरी को पंजाब जाकर नहर खोदने का काम करेगी।
साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope