अभिषेक मिश्रा, लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल उत्तर
प्रदेश विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सहारे चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुका है। सपा और कांग्रेस से कोई बातचीत न होती
देख रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह
और महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदास मौर्या के बीच चर्चा हुई। यूपी
में दोनों दलों ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने की सहमति बनी है। रालोद के एनसीपी
के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिश कुमार, जेडीएस
अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा व बीएस-4 के अध्यक्ष आरके चौधरी के बीच उप्र में हो
रहे विधानसभा चुनाव को मिलकर लड़ने की सहमति बन चुकी है।
यूपी में महागठबंधन बन रहा है जो यूपी की सभी 403 विधानसभा
सीटों पर चुनाव लड़ेगा। प्रदेश में कई अन्य छोटे दलों से भीरालोद के गठजोड़
की बातें चल रही हैं, और
इस पर जल्द ही फैसला होने की संभावना है। हालांकि इन दलों का राज्य में कोई जनाधार
नहीं है फिर भी ये दल विधानसभा की कुछ सीटों पर अपना प्रभाव डालने में सक्षम हैं।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope