भुवनेश्वर। छत्तीसगढ में सक्रिय नक्सली अब ओडिशा में आ रहे हैं क्योंकि
नक्सलियों को यहां अपने अभियान के लिए उडिया लोगों का समर्थन नहीं मिल पा
रहा है।
ओडिशा के पुलिस महानिदेशक केबी सिंह ने कहा,उन्हें वहां स्थानीय
समर्थन नहीं मिल पा रहा है और वे ज्यादातर छत्तीसगढ के नक्सली कार्यकर्ताओं
के साथ अभियान चला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ, आंध्र प्रदेश और झारखंड की सीमा से लगे इलाकों
में नक्सली गतिविधियों में आई तेजी के बाद इन इलाकों में बहुत जल्द अभियान
तेज किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ओडिशा पुलिस ने विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ मिलकर
कालाहांडी जिले के आमपानी घाट में एक मुठभेड में तीन महिला नक्सलियों को
मार गिराया था। ये नक्सली छत्तीसगढ से थे।
(आईएएनएस)
पहले चरण में कांग्रेस और सपा का सूपड़ा साफ- अमित शाह
अमरावती लोकसभा सीट : भाजपा को पूर्व अभिनेत्री नवनीत कौर-राणा के जरिए किस्मत खुलने की उम्मीद
नीतीश कुमार ने किया लालू यादव पर हमला, कहा- इतना ज्यादा बाल-बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए...
Daily Horoscope