मैनपुरी। उत्तर प्रदेश
के मैनपुरी जिले के थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम ताल में मतदान करके वापस लौट रहे
युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है। गांव
में भारी संख्या पुलिस बल की तैनाती की गई है।
मृतक के भाई ने गांव के
ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है। [# यूपी चुनाव: विरोधियों की घेराबंदी में फंसे वजीर, पढें खास रिपोर्ट] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
जानकारी के अनुसार बेवर के ग्राम ताल निवासी आलोक पुत्र रामप्रकाश दिल्ली में
नौकरी करता था। वह रविवार को मतदान करने के लिए दिल्ली से मैनपुरी आया था। रविवार
को करीब 3.45 बजे आलोक मतदान करके वापस लौट रहा था कि तभी उनकी गोली मारकर हत्या
कर दी गई। मृतक के भाई योगेन्द्र ने गांव के ही रहने वाले विक्रम पुत्र राजवीर पर
आलोक की हत्या करने का आरोप लगाया है।
योगेन्द्र ने बताया कि मतदान करके लौट रहे आलोक को रास्ते में विक्रम ने रोक लिया।
विक्रम ने आलोक से पूछा कि वोट किसको डालकर आए हो तो आलोक ने बताया कि उसने बसपा
को वोट दिया है। तभी विक्रम ने भाजपा को वोट क्यों नहीं डाला कहकर आलोक को गोली
मार दी। गोली लगने से आलोक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भारी
संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope