मुंबई। हिन्दी फिल्म उद्योग में शूटिंग के वक्त काम में लिए जाने वाले रुपयों को बाजार में चलाया जा रहा था। गोवंडी पुलिस को मिली सूचना के आधार पर तहकीकात के बाद इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे 15 ऐसे 2000 रुपये के नकली फिल्मी नोट बरामद किए गए हैं। यह गिरोह सुबह के समय फल और सब्जी बेचने वालों को अपना निशाना बनाते थे। [# नारद के बाद कबूतर अखबार हुए, और आज न्यू मीडिया] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
एनडीवी के अनुसार आजाद बैंक ऑफ इंडिया लिखित ये गुलाबी नोट फिल्मों में शूटिंग के लिए इस्तेमाल होते हैं। पुलिस अब इन्हें नोट देने वाले उस फिल्मी शख्स की तलाश कर रही है। बरामद फिल्मी नोट 2000 के नोट की तरह दिखता है, लेकिन ध्यान से देखेंगे तो उस पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह आजाद बैंक ऑफ इंडिया लिखा है। जल्दबाजी में इस अंतर को पकड पाना आसान नहीं है, जिसका फायदा यह गिरोह उठा रहा था।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope