नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में शनिवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी है।
यूपी में शीतलहर की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश
के केलॉन्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.9 डिग्री नीचे तथा जम्मू एवं
कश्मीर के कारगिल में शून्य से 15.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं
राष्ट्रीय राजधानी में मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।
हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू एवं कश्मीर में 15 तथा 16 जनवरी को फिर बारिश व
बर्फबारी की संभावना है।
[@ बेटियों ने बढ़ाया देश विदेश में प्रदेश का मान, अब ज्वाॅइन की आर्मी]
मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में मौसम के और सर्द रहने का अनुमान जताया
है क्योंकि पारा और लुढकने वाला है। मौसम विभाग ने कहा कि साइबेरियाई
क्षेत्र से चल रही हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड बढी है। 19
जनवरी तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी, लेकिन इसके बाद मौसम की स्थिति में
सुधार होगा।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope