• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

UP चुनाव: PM नरेंद्र मोदी बोले, नोटबंदी ने सपा-बसपा को किया एक

गोंडा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण की वोटिंग से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा के प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। पीएम ने शुक्रवार को गोंडा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश और कांग्रेस पर तीखे वार किए। पीएम ने नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक, वन रैंक वन पेंशन पर विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि 11 मार्च को चुनावों के परिणाम आएंगे और 13 को केसरिया होली खेली जाएगी। मोदी ने इस दौरान कानपुर रेल हादसे के आईएसआई कनेक्शन का जिक्र किया।
कानपुर में हुए रेल हादसे की याद दिलाते हुए मोदी ने कहा, ‘कानपुर में एक रेल हादसा हुआ था, कुछ लोग पकड़े गए हैं। पुलिस को पता चला कि साजिश सीमा पार से रची गई थी।’ इसके बाद मोदी ने इशारों में एसपी और कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा, ‘ऐसे लोग जो उनकी मदद करते हैं, यहां से चुने जाएंगे तो क्या गोंडा सुरक्षित रहेगा, क्या देश सुरक्षित रहेगा?’ मोदी ने आगे कहा, ‘भगवान शिव की तरह हिंदुस्तान के लोगों में एक तीसरा नेत्र होता है। उस तीसरे नेत्र से वह भली-भांति परख लेते हैं कि सच क्या है और झूठ क्या है। देश का गरीब से गरीब इंसान भी अच्छे और गलत रास्तों को आसानी से समझ लेता है। हमारे देश में झूठ-मूठ का आरोप लगाने वालों की कमी नहीं है। झूठ फैलाना उनका काम होता है। उनके रोज के झूठ से देखें तो कोई भी इंसान डर जाएगा। इसके बावजूद हमारे देश का गरीब से गरीब इंसान भी सच पकड़ लेता है।’
पीएम मोदी ने नोटबंदी के बाद विपक्षी पार्टियों पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।

[ चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi plays ISI card in UP elections mentioning Kanpur train accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: modi attack, sp, up education 2017, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved