अजमेर। नारी शक्ति पुरस्कार राजस्थान को मिलने से प्रदेश के लोग गौरवान्वित होंगे और राजस्थान बेटियों के सम्मान के लिए मॉडल स्टेट बनेगा। यह कहना है महिला एवं बाल विकास मंत्री अनीता भदेल का। वे शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र अजमेर आई थीं। [ शर्त या पागलपंथी!निगली एक फुट लंबी संडासी] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
मंत्री अनीता भदेल ने नारी शक्ति पुरस्कार के संबंध में कहा कि इस पुरस्कार से राजस्थान की जनता गौरवान्वित होगी और जल्द ही राजस्थान प्रदेश बेटियों के संरक्षण और सम्मान में देश में एक मॉडल के रूप में उभरेगा। मंत्री भदेल ने बताया कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व विभाग द्वारा बेटियों की रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बचाने के लिए कई नवाचार किए गए हैं। इसका परिणाम यह निकाला की लडक़ों के अनुपात में लड़कियों की संख्या बढक़र 888 से 939 तक पहुंच गई।
राष्ट्रपति करेंगे पुरस्कृत
मंत्री ने बताया कि इसके तहत राष्ट्रपति द्वारा 8 मार्च को राजस्थान को बेटी बचाने के लिए नारी शक्ति पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें 1 लाख रुपए का नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope