नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ कांग्रेस के जन वेदना सम्मेलन में राहुल गांधी के बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री पी. चिदंबरम भी हमला करने में पीछे नहीं रहे। मनमोहन सिंह ने पीएम के वादों को खोखला बताया तो पी चिदंबरम ने कहा कि नोटबंदी के कारण मजदूरों ने अपनी रोजी रोटी गंवाई है।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पीएम पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी लगातार कहते रहे हैं कि वह देश की उन्नति और अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने आये हैं पर इतने दिनों को देखने के बाद पता चला कि उनके वादे खोखले हैं। उनकी पॉलिसी को देश ने सिरे से नकार दिया है। देश की इनकम गिर रही है। नोटबंदी देश के लिए आपदा के समान है। देश एक बुरी स्थिति से गुजर रहा है और इसका सबसे बुरा समय आना बाकी है। मनमोहन ने कहा कि यह एक अंत की शुरुआत है। मोदी सरकार ने देश को बुरी स्थिति में ढकेल दिया है और ये कांग्रेस के हर व्यक्तिकी जिम्मेदारी है कि हम देश को इस निर्णय से बचाएं।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope