जैसलमेर। हिन्दुओं के प्रति सरकार के कथित दमनकारी रवैये से नाराज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार को जैसलमेर में बंद का आह्वान करते हुए हिन्दू आक्रोश रैली निकालने की बात कही है। जैसलमेर में बंद का सुबह से मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। जैसलमेर के कई लोगों ने इस आक्रोश रैली का विरोध भी किया है। सोशल मीडिया पर जैसलमेर में सांप्रदायिक सौहाद्र्र को बनाए रखने के लिए अपने प्रतिष्ठान खुले रखने का आह्वान किया गया है। शुक्रवार को जैसलमेर में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। वहीं शहर में हिन्दू आक्रोश रैली को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारी मात्रा में पुलिस का जाप्ता तैनात किया है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी देखी जा सकती है। जानकारी के अनुसार कथित रूप से जिले में बहुसंख्यकों की भावनाओं को प्रताडि़त करने, गो हत्या, मंदिरों में चोरी की घटनाओं, ओरण-गोचर और चारागाह भूमि पर अवैध कब्जों, अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर शहर के मुख्य मार्गों पर अवैध ढंग से धार्मिक स्थल निर्माण तथा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त करने की साजिश रचने के खिलाफ आक्रोश रैली और शहर बंद का आह्वान किया गया है। [@ Exclusive सरकार के इन विभागों से लोग सबसे ज्यादा दुखी...]
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
पाकिस्तान भूखा मर रहा, भारत 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहा- सीएम योगी
राहुल गांधी ने हिंदू विरोधी भावनाओं को भड़काया- भाजपा
Daily Horoscope