कानपुर। इसे कानपुर पुलिस की मनमानी नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे। पुलिस ने तीन नाबालिगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के चलते कार्यवाही शुरू कर दी है। जिसके चलते बार एसोसिएशन ने विरोध करना शुरू कर दिया और एसपी सिटी से मिलकर हस्तक्षेप करने की मांग की गई। पुलिस की मनमानी जग जाहिर है, जिसके चलते चुनाव आयोग के आदेशों का पालन आंख बंद कर किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में लगातार कभी दिव्यांगों तो कभी महिलाओं के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही किए जाने का मामला प्रकाश में आ रहा है। इसी क्रम में कानपुर पुलिस भी किसी से पीछे नहीं है। उनकी नजर में नाबालिग अशांति फैला सकते हैं। बताते चलें कि बिठूर थाना अन्तर्गत रहने वाले तीन नाबालिग छात्रों के खिलाफ धारा 107/16 के तहत कार्यवाही शुरू कर दी। इस धारा के तहत उनके खिलाफ कार्यवाही की जाती है जिनसे शांति भंग की आशंका होती है। इस बात से आक्रोशित कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री ने वकीलों के साथ एडीएम सिटी के.पी. सिंह से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराया जिसके बाद प्रशासन ने कार्यवाही करने की बात कही है। बार एसोसिएशन के महामंत्री योगेन्द्र ने कहा कि अगर पुलिस नाबालिगों के खिलाफ की गई कार्यवाही को वापस नहीं लेती तो मजबूर होकर सड़क पर विरोध दर्ज कराया जाएगा। एडीएम सिटी केपी सिंह ने कहा मामला संज्ञान में आया है अगर मामला सही पाया गया तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। [@ खास खबर Exclusive: पेपर आउट करने का ऐसा तरीका कि पुलिस भी हैरान]
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope