राजसमंद। मंत्रालियक कर्मचारी सरकार के सच्चे सिपाही हैं, यह कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी क्योंकि जनता जब विभिन्न कार्यालयों में अपने कार्य के लिए जाती है तो वहां अधिकारी मिलें या न मिलें लेकिन, बाबू हमेशा अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहते हैं। यह विचार राजस्थान राज्य मंत्रालियक कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष छगनलाल पालीवाल ने जिले की पीपंलात्री ग्राम पंचायत के अरण्य संसद में जिला शाखा की कार्यकारिणी एवं तहसीलध्यक्षों व उनके प्रतिनिधियों के सान्निध्य में आयोजित बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने जिले के समस्त विभागों के मंत्रालियक कर्मचारियों साथियों का आह्वान किया कि हमें हमारे कर्तव्य के साथ हमारी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी पूर्ण सजग होना होगा। तभी हमें सचिवालय के कार्मिकों के समान सुविधाएं मिल सकेंगी। बैठक के प्रारंभ में सामाजिक कार्यकर्ता श्यामसुन्दर पालीवाल ने पदाधिकारियों का उपरना एवं तिलक वन्दन कर स्वागत किया। इस मौके पर संघ के संरक्षक जीवन सिंह भाटी एवं विजयसिंह राठौड़ ने जिले के समस्त मंत्रालियक कर्मचारियों का आह्वान किया है कि प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर आगामी 5 व 6 दिसम्बर को सामूहिक अवकाश में शत प्रतिशत भागीदारी निभाएं। बैठक में योगेन्द्र पुरोहित, मोहनलाल रेगर, भरत चौहान एवं आजम खान, उपमन्यु नारायणलाल एवं पंचायत समिति जिलाध्यक्ष मुकेश जाटव बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope