अंबाला। एसवाईएल में खुदाई को लेकर इनेलो के किए ऐलान के अनुसार गुरुवार को कार्यकर्ता अंबाला शहर की अनाज मंडी में जुटे है। जानकारी के अनुसार यहां हुई रैली के बाद कार्यकर्ता पंजाब बॉर्डर की ओर रवाना हो गए है। यदि कार्यकर्ता शांतिपूर्वक तरीके से पंजाब की ओर जाते है तो हरियाणा पुलिस उन्हें जाने से नहीं रोकेगी। हरियाणा पुलिस उन्हें पंजाब में दाखिल होने देगी। इसके बाद पंजाब पुलिस इनेलो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करेगी। [# अनाथ और गरीब बच्चों के मन की मुराद पूरी कर रहा है साई सौभाग्य मंदिर] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
दूसरी ओर, पंजाब-हरियाण सीमा को सील कर दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस और अद्र्ध सैनिक बलों के जवान तैनात है। शंभू बार्डर और कपूरी गांव सहित पूरी सीमा क्षेत्र को सील है। विभिन्न मार्गों पर रूट बदल दिया गया है और यातायात को डायवर्ट कर दिया है। अंबाला में पंजाब सीमा पर हरियाणा पुलिस के जवान भारी संख्या में तैनात हैं।
इनेला कार्यकर्ता हरियाणा सीमा पार न कर सकें इसके लिए सडक़ पर पत्थर रखकर इसे जाम कर दिया गया है और पुलिस बल तैनात किया है। घग्गर नदी के किनारे भी पुलिस का पहला है ताकि इनेलो कार्यकर्ता नदी के रास्ते सीमा पार कर पंजाब में न घुस सकें। इनेलो कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए रोडवेज की खाली बसें भी अंबाला में सीमा पर खड़ी रखी गई हैं। भारी पुलिस बल के साथ काफी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope