फिरोजपुर। पंजाब में अकाली भाजपा सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रखने के लिए भाजपा पूरे जोर शोर से जुटी हुई है। इसी कड़ी में पशुपालन मंत्री गुलजार सिंह रणिके ने फिरोजपुर में लखोके बेहराम स्थित एक पैलेस में एससी विंग के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और राज्य सरकार के 9 साल के विकास कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर गुलजार सिंह ने कहा कि अकाली दल और भाजपा सरकार ने पिछले 9 साल के दौरान पंजाब का पूरा विकास किया है। इन्हीं विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जनता के रुख को देखकर एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनने का दावा किया।
BREAKING..शराब घोटाला मामला: केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं,1अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope