• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

यूपी चुनाव: गरीब सवर्णों को भी आरक्षण मिलना चाहिए- मायावती

लखनऊ/फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को यहां एक रैली में आरक्षण का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्गों की तरह गरीब सवर्णो को भी आरक्षण मिलना चाहिए। मायावती ने कहा कि वह आर्थिक आधार पर आरक्षण की पक्षधर हैं। मायावती ने भाजपा पर आरएसएस के एजेंडे पर चलने का आरोप लगाया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस गलत नीतियों की वजह से सरकार से बाहर हुई है। उन्होंने सपा-कांग्रेस के गठबंधन को स्वार्थ का गठबंधन करार दिया।


मायावती ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार ने विज्ञापन के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए। उन्होंने कहा कि उप्र में कानून का राज लाने के लिए जंगल राज खत्म करना होगा। यहां प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण देने की व्यवस्था को भी लागू नहीं किया गया है।


मायावती ने कहा कि पिछड़े-दलित वर्ग के लोगों पर आए दिन अत्याचार हो रहा है। इसका उदाहरण रोहित वेमुला कांड और गुजरात का ऊना कांड है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अगर सत्ता में आएगी तो आरएसएस के एजेंडे पर चलकर आरक्षण को खत्म कर देगी। इसकी जानकारी हमें मिली है। हमारी पार्टी इन आरक्षण को बरकरार रखकर सवर्णो के गरीब लोगों को भी आरक्षण देने की पक्षधर रही है। जनता ने बसपा को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। जनता बसपा की सरकार बनाने वाली है। सपा और भाजपा के खिलाफ जनता में भारी विरोध है।

मायावती ने कहा कि केंद्र में भाजपा ने केंद्र की सरकार बनाने के लिए जो वादे किए थे, वे हवाई बनकर रह गए।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कालेधन और भ्रष्टाचार के नाम पर नोटबंदी की गयी, जिससे देश की आम जनता काफी पीड़ित है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी के फैसले से पहले ही अपने करीबी बिजनेसमैन, पार्टी को और चहेते लोगों को फायदा पुहंचाया। इनके कालेधन को ठिकाना लगा दिया गया था। इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। भाजपा ऐसे लोगों के धनबल की मदद से ही सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।

[# हस्तिनापुर तय करता है कि प्रदेश में किस पार्टी की बनेगी सरकार ?]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-mayawati address a huge rally in fatehpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mayawati, address, huge, rally, fatehpur, up election, up election 2017, hindi, samachar, politics, reservation, bjp, congress, bsp, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved