फतेहाबाद। घासवा गांव में पति की ओर से अपनी गर्भवती पत्नी को प्रताड़ित करने और अप्राकृतिक सेक्स करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पत्नी की शिकायत पर महिला पुलिस ने आरोपी पति सहित सास और सुसर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इनकी शादी 2008 में हुई थी। बताया जा रहा है कि पीड़िता गर्भवती बताई जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी राजबाला ने बताया कि पंजाब के बुढलाढा निवासी महिला ने घासवा निवासी अपने ससुराल जनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। पुलिस को दी गई शिकायत में 27 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी घासवा के बलजिंद्र सिंह से 2008 में हुई थी। जिसके बाद उसकी सास संतरो और ससुर गोपी राम उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पिड़िता ने पति पर भी दहेज लाने के लिए दवाब बनाने और उसके साथ अप्रकृतिक तरीके से यौन संबध बनाने का आरोप लगाया। फिलहाल महिला पुलिस ने मामले में 376ए, 498ए, 506, 323 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। [ यहां सुहाग उजड़ने के भय से करवा चौथ का व्रत नहीं] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
ट्रक चालक को अगवा कर मारपीट के मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार
बावरिया गैंग के तीन शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, 10 लाख की 10 चेन बरामद
बागपत में दो लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
Daily Horoscope