बाड़मेर। मेजर दलपत सिंह देवली की 125 वीं जयन्ती को लेकर जसेदर धाम मे मेजर दलपत सिंह शक्ति संघटन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रावणा राजपूत जिला महामंत्री फारस सिंह पंवार, युवा जिला अध्यक्ष भाखर सिंह सोढा, मुख्य अतिथि एवं संगठन जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह पंवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। युवा जिला अध्यक्ष भाखर सिंह सोढा ने कहा कि मेजर दलपत सिंह ने देश का नाम विदेशी धरती पर रोशन किया उनकी जयंती मनाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। महामंत्री फारस सिंह पंवार ने रावणा राजपूत सेवा संस्थान के सदस्यता अभियान के बारे बताया व युवाओं को कार्यक्रम सफल बनाने की बात कही। जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह कहा कि मेजर दलपत सिंह देवली ने द्वितीय विश्व युद्ध में चीन के हेफा नगर पर विजय फताका लहराया था, जिसके लिए उन्हें विकटोरिया क्रोष अलंकार से नवाजा गया। [@ यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
ऐसे वीर सपुतों पर हमें गर्व है 26 जनवरी को मेजर दलपत सिंह देवली की जयन्ती धुम धाम से मनाई जाएगी। जिसके लिए सभी कार्यकरताओं को घर- घर जाकर पीले चावल देकर इसका प्रचार- प्रसार करने की बात कही। जिला मंत्री सोहन सिंह दांता ने बताया कि बैठक को मंत्री हरिसिंह राठौड़ प्रवक्ता तनेराजसिंह गहलोत मेहन्द्र सिंह चावड़ा समेत कई समाज केे लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष आसुसिंह परिहार नगर अध्यक्ष गोविन्द सिंह सोढा ग्रामीण, अध्यक्ष जेठू सिंह दांता ,चोहटन अध्यक्ष नवलसिंह पंमार सेड़वा, अध्यक्ष श्रवण सिंह फागलिया, बायतु अध्यक्ष लुणसिंह चोखला, पंचायत समिति सदस्य श्रवण सिंह ,सोलकी नगर महामंत्री दलीपसिंह गोगादेव जेपाल सिंह भाटी गजेद्र सिंह राठौड़ , मोहन सिंह भाडखा सवाई सिंह कई कार्यकर्ता मोजूद थे। मंच संचालन जिला मंहामंत्री कानसिह कोटड़ा ने किया।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope