• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब तक की खास खबरें @ 3.00 PM

news main news to till now   KKN - News in Hindi

26/11 हमला: हेडली के खुलासे पर खुलासे, पाक सेना, हाफिद थे शामिल
मुंबई। 26/11 मुंबई हमलों की साजिश रचने वाले लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली पहली बार अमेरिका की एक अदालत से मुंबई की स्पेशल कोर्ट के सामने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गवाही दे रहा है। ऎसा पहली बार हुआ है कि विदेश की किसी जेल में बंद आतंकी की पेशी भारतीय कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही है।

दिल का दौरा पडने से गीतकार निदा फाजली का निधन
मुंबई। मशहूर शायर एवं गीतकार निदा फाजली आज दोपहर दिल का दौरा पडने से निधन हो गया। 78 साल के निदा फाजली काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। निदा फाजली साहित्य अकादमी, पद्मश्री सम्मान से सम्मानित लोकप्रिय शायर, गीतकार थे। कथित असहिष्णुता पर निदा फाजली ने कहा था कि यह महज 100 लोगों का खेल है।

दिल्ली को दो दिन के लिए राहत, सफाईकर्मियों की हडताल खत्म
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में 13 दिनों से जारी एमसीडी सफाई कर्मचारियों की हडताल सोमवार को खत्म हो गई। हालांकि कर्मचारियों ने अभी सिर्फ दो दिनों के लिए हडताल खत्म करने का ऎलान किया है, दो दिन बाद फिर अपनी अगली रणनीति पर फैसला लेंगे। इससे पहले, आज एमसीडी कर्मचारियों की हडताल के मामले की दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

CIA के पूर्व अफसर का दावा, जिंदा है लादेन, बहामस में रह रहा है
मॉस्को। रूस में पनाह ले चुके अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व अफसर एडवर्ड स्नोडेन ने दावा किया है कि ओसामा बिन लादेन जिंदा है और बहामास में रह रहा है। वह सीआईए के पेरोल पर है। उसे हर महीने करीब एक लाख डॉलर मिलते हैं। अभी तक यह माना जाता रहा है कि अमेरिका के विशेष सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में ओसामा को 2011 में मार गिराया था। लेकिन स्नोडेन के दावे मुताबिक उनके पास ओसामा स्वस्थ और जिंदा होने के उनके पास सबूत हैं।

हैदराबाद की फैक्ट्री में विस्फोट, 6 की मौत
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद के बाहरी इलाके महेश्वरम में स्थित एक फार्मा फैक्ट्री की निर्माण इकाई के रिएक्टर में सोमवार को हुए धमाके में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि रांगा रेड्डी जिले के मानखाल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आसिता फार्मा में सुबह लगभग छह बजे हुई इस घटना में दो लोग घायल भी हो गए। धमाके के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

यह भी पढ़े

Web Title-news main news to till now KKN
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: main news to till now
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved