• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जल पर्यटन का आनंद देगा जल महोत्सव

भोपाल। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में इंदिरा सागर के करीब बने हनुवंतिया टापू पर शुक्रवार 12 फरवरी से जल महोत्सव शुरू हो रहा है। यह ऎसा मौका होगा, जब सैलानियों को जल अटखेलियों के बीच "जल पर्यटन" का आनंद हासिल करने का मौका मिलेगा। पर्यटन विकास निगम ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय शहरी विकास, आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू दस दिवसीय जल महोत्सव का शुक्रवार को हनुवंतिया टूरिस्ट कम्प्लेक्स स्थित टेंट नगर में शुभारंभ करेंगे। राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा प्रथम "जल महोत्सव" 12 से 21 फरवरी तक इंदिरा सागर बांध के नजदीक हनुवंतिया पर किया जा रहा है।
इससे पर्यटक वाटर टूरिज्म का लुत्फ उठा सकेंगे। जल महोत्सव के रोमांचकारी आयोजन से न केवल प्रदेश में पर्यटन के नए क्षेत्र खुल सकेंगे, बल्कि जल पर्यटन की दिशा में नई पहल भी शुरू हो जाएगी। निगम की ओर से जानकारी दी गई कि इंदिरा सागर बांध एशिया की सबसे ब़डी मानव निर्मित वाटर-बॉडी है। बांध का सौंदर्य प्रातिक रूप से निर्मित टापुओं ने और भी बढ़ा दिया है। बांध के बनने से बेक वाटर से प्रातिक रूप से अनुमानित 100 से अधिक टापू बन गए हैं। यहां हनुवंतिया टूरिस्ट कम्प्लेक्स विकसित किया गया है।

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya pradesh water festival for tourist
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh water fall, water fall festival in tourism, madhya pradesh latest update ,
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved