कुल्लू। कुल्लू जिला में पिछले दिनों लगातार हुई बर्फबारी सरकारी व गैर सरकारी संपत्ति के करोड़ों पर पानी फेर गई है। इस बर्फबारी से विभिन्न विभागों को करोड़ों का नुक्सान हुआ है, जिसका विभाग अपने-अपने स्तर पर आंकलन करने में जुट गए हैं। जिला में हुई भारी बर्फबारी के चलते सडक़ों का नुक्सान पहुंचा है जबकि बिजली बोर्ड की तारें और पोल भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुए हैं। आईपीएच विभाग की दर्जनों पेयजल योजनाएं भी बर्फ के चलते क्षतिग्रस्त हुई है, जिससे पानी की सप्लाई भी बाधित हुई है। [@ Punjab election- टिकटों में दिखा कांग्रेंस और अकालियों का परिवारवाद ]
हिमाचल पथ परिवहन निगम के भी 100 से अधिक रूट प्रभावित हुए हैं जिसमें लाखों के नुक्सान होने का आकलन किया जा रहा है। जिला में हुई भारी बर्फबारी के चलते लोक निर्माण विभाग को सबसे अधिक नुक्सान हुआ है। विभागीय आंकलन के हिसाब से इस बर्फबारी से विभाग के कुल्लू और आनी सर्कल में 4 करोड़ 37 लाख के नुक्सान का आंकलन किया गया है, जिसमें कुल्लू सर्कल में 3 करोड़ 37 लाख और आनी में एक करोड़ के नुक्सान का आंकलन किया गया है जबकि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को को 2 करोड़ 22 लाख का नुक्सान हुआ है।
विभाग ने इसका आंकलन कर लिया है। बर्फबारी के कारण हालांकि बिजली बोर्ड को करीब 50 लाख का नुक्सान हुआ है लेकिन इससे ज्यादा परेशानी लोगों को हुई है। बंजार घाटी की कई पंचायतों के हजारों अंधेरे में हैं जबकि प्राचीन लोकतंत्र वाले गांव मलाणा का भी यही हाल बना हुआ है। लगवैली की करीब 7 पंचायत अंधेरे में डूबी हुई थी हालांकि कुछ पंचायतों में अब तक बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई है लेकिन कुछ पंचायतें अभी भी अंधेरे में हैं। इतना ही नहीं बर्फबारी के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम को भी लाखों के नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
भारी हिमपात होने से जिला कुल्लू में एक सौ से अधिक बस रूट प्रभावित हुए हैं जिसमें एचआरटीसी को एक दिन में लाखों का नुक्सान झेलना पड़ा है। निगम के अधिकारी नुक्सान का आंकलन करने में जुटे हुए हैं इसके अलावा सरकारी और निजी क्षेत्र में करोड़ों के नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope